spot_img
spot_img
Homeदेहरादूननिर्दोषों को दी श्रद्धांजलि, शांति यज्ञ के साथ निकाली पदयात्रा

निर्दोषों को दी श्रद्धांजलि, शांति यज्ञ के साथ निकाली पदयात्रा

संवाददाता देहरादून : आर्य समाज मन्दिर, धामावाला ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष, निहत्थे नागरिकों, पर्यटकों की दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शांति यज्ञ के साथ ही लघु पदयात्रा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मारे गये लोगों और उनके परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए आर्य समाज मंदिर धामावाला के पुरोहित आचार्य विद्यापति शास्त्री के ब्रह्मत्व में गांधी रोड़ स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पाक में शांति यज्ञ का आयोजन किया गया और इसके बाद पंडित दीनदयाल पार्क से तहसील चौक, सीएनआई बालक इंटर कालेज पल्टन बाजार होते हुए अम्बेडकर पार्क घंटाघर तक लघु पदयात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर शांति यज्ञ तथा पदयात्रा में दून नगरवासियों के अतिरिक्त गुरुकुल पौंधा के ब्रह्मचारी, कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की बालिकाएं, श्रद्धानन्द बाल वनिता आश्रम की बालिकाएं व बालक, डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र छात्राएं, दून उद्योग व्यापर मंडलय युवा व्यापार मंडल सर्राफा मंडल पल्टन बाजार व्यापार संगठन, दून उद्योग युवा व्यापर मंडल तथा आर्य उप-प्रतिनिधि सभा जनपद देहरादून की सभी आर्य समाजों के प्रतिनिधि इस दौरान मौजूद रहे।

इस अवसर पर अम्बेडकर पार्क घंटाघर पर पदयात्रा के समापन पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अहिंसा और सहनशीलता के संकल्प को सुदृढ़ करने और आतंकवाद के विरोध में शपथ दिलवाई गई और पाकिस्तान की इस आतंकी हमले की सभी ने निंदा की और पाकिस्तान पोषित आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने का आग्रह केन्द्र सरकार से किया गया। इस अवसर पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट के मौन और शान्ति पाठ के उपरांत लघु पदयात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर अनेक व्यापारी, आर्य समाज एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular