spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनहरेला पर्व पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने किया गांधी...

हरेला पर्व पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने किया गांधी पार्क में वृक्षारोपण

देहरादून 16 जुलाईः
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  करन माहरा ने आज हरेला पर्व के शुभ  अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की लोक परम्परा का यह अद्भुत पर्व है। पूरे विश्व के पर्यावरण में उत्तराखण्ड के वनों, उद्यानों, राष्ट्रीय अभ्यारण्य, राष्ट्रीय पार्कों का अलग महत्व व योगदान है। इस अवसर पर श्री करन माहरा ने स्वयं देहरादून के गांधी पार्क में वृक्षा रोपण किया तथा  प्रदेश के समस्त कांग्रेसजनों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण करने की अपील की।
करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का एक विशिष्ठ राज्य है जिसमें कुल भूमि का 67 प्रतिशत भू-भाग वन भूमि है और हमारे पास 47 प्रतिशत वन विद्यमान हैं व 20 प्रतिशत भूमि वन भूमि है किन्तु उसमें वन नहीं हैं। उन्होंने राज्य सरकार को सुझाव दिया कि 20 प्रतिशत खाली पडी वन भूमि में वन से जुडी गतिविधियां चलाने की योजना बनाकर उसे रोजगार से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र का देश एवं पर्यावरण की रक्षा में विशेष योगदान रहा है तथा उत्तराखण्ड ने देश एवं विश्व के पर्यावरण की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिस प्रकार लगातार हिमालय के ग्लेशियर एवं हरियाली कम होती जा रही है उसकी रक्षा के लिए वृक्षा रोपण कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्य होने के कारण यहां के जनमानस का वृक्षों के प्रति विशेष श्रद्धा एवं आदर का भाव रहा है, परन्तु हमें केवल वृक्षा रोपण तक ही सीमित नहीं रहना है हमें इन पेड़ों की रक्षा भी सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में हरेला पर्व के रूप में वृक्षा रोपण को मनाने की परम्परा सदियों पुरानी रही है इसीलिए विश्व पर्यावरण की रक्षा में देवभूमि उत्तराखण्ड के महत्व को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महान कार्य है, पेड़ विभिन्न तरीके से प्रकृति को संरक्षण देने का काम करते हैं। उन्होने प्रदेशभर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि आज समय की मांग है कि हम सबको मिलकर पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ हिमालय की रक्षा के लिए भी आगे आना होगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह पाल, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, निवर्तमान गढवाल मण्डल मीडिया प्रभारी एवं पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश सचिव शांति रावत, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, विजयपाल रावत, विनीत प्रसाद भट्ट, शिवा वर्मा, कुंवर सजवाण, विकास नेगी, दर्शन लाल, सुनित राठौर, यशपाल चैहान, नवनीत सती, राॅबिन त्यागी, गुरजीत लहरी, मोहन काला, उर्मिला थापा, सावित्री थापा, गुल मोहम्मद, देवेन्द्र सिंह, नितिन चंचल, शरीफ बेग आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular