spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनहरीश रावत सुर्खियों मे रहने को गढ़ रहे कहानियाँ: चौहान

हरीश रावत सुर्खियों मे रहने को गढ़ रहे कहानियाँ: चौहान

देहरादून 15 नवम्बर ,

भाजपा ने अस्थिरता और भष्टाचार के संबंध मे कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान को आधारहीन और सुर्खियों मे रहने की कोशिश बताया।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश मे युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मजबूत और स्थिर सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है और कांग्रेस महज ख्वाब ही संजो सकती है।
चौहान ने कहा कि पूर्व सीएम को भ्रष्टाचार पर भी कुछ कहने से आत्मअवलोकन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल मे अव्यवस्थाओं का पूरी तरह से बोलबाला रहा। यह कथन भी उनके ही कार्यकाल मे खासा सुर्खियों मे रहा जिसमे कहा गया था कि ” खाता न बही जो हरीश रावत कहे वही सही”। तब नौकरियां बिक रही थी तो अधिकारियों पर माफिया खनन के लोडर से रौंदने की कोशिश कर रहे थे। शराब सहित खरीद फरोख्त के तमाम स्टिंग देश भर उत्तखंड की छवि को दागदार बना रही थी।
उन्होंने कहा कि आज राज्य मे सिस्टम है और सुनवाई हो रही है। पहले सरकार के सरंक्षण मे भ्रष्टाचार पनप रहा था तो मामलो मे जाँच के नाम पर लीपापोथी होती थी, लेकिन अब ऐसा नही है। धामी सरकार किसी भी मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जाँच कर रही है। उसमे भी किसी काल खंड को लेकर आगे नही बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही भ्रष्टाचार पर कुछ बोलने और कार्यवाही का नैतिक साहस दिखा सकती है। अब तक हर मामले मे सरकार ने यह साबित किया है। अगर, ऐसा साहस कांग्रेस ने दिखाया होता तो उसे जनता के द्वारा ऐसी सजा नही दी जाती। कॉंग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और उसे अभी विश्वास बहाली के लिए जनता की अदालत मे जाने की जरूरत है, न कि आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करने की।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular