spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनहत्यारों को कड़ी सजा दिलायेगी धामी सरकार : भट्ट

हत्यारों को कड़ी सजा दिलायेगी धामी सरकार : भट्ट

देहरादून 24 सितंबर,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने मृतक अंकिता के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जनता को विश्वास दिलाया कि  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार इस जघन्य हत्याकांड के सभी जिम्मेदार आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाकर रहेगी । उन्होने सरकार व संगठन स्तर पर अब तक की गयी कार्यवाहियों पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि हम उत्तराखंड की अपनी बेटी के हत्यारों पर सख्त से सख्त कार्यवाही कर अपराधियों के मन मे खौफ व मातृ शक्ति में सुरक्षा का भाव बनाए हुए है ।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि आरोपी के भाई अंकित आर्य को ओबीसी आयोग से मुख्यमंत्री ने तत्काल बर्खास्त कर एवं विनोद आर्य व अंकित आर्य को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्काषित कर स्पष्ट किया है कि भाजपा शुचिता व आपराधिक पृवृति को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी । उन्होने कहा कि पार्टी की मंशा है कि कोई भी कितना ही रसुखदार या प्रभावी हो, लेकिन कानूनी कार्यवाही को बाधित नहीं कर पायेगा । प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर इस प्रकरण में सरकार द्धारा अब तक उठाए गए कदमों को प्रभावी व अंकिता को इंसाफ दिलाने की दिशा में ले जाने वाला बताया। उसमे चाहे आरोपियों की गिरफ्तारी हो, रिज़ॉर्ट के अवैध हिस्से पर शुरुआती ध्वस्तिकरण कार्यवाही हो, चाहे अन्य पिछड़ा वर्ग में उपाध्यक्ष अंकित आर्य को पद से तत्काल बर्खास्त करने का निर्णय हो अथवा एसआईटी का गठन हो या कोई अन्य कदम सरकार ने हर कदम तत्परता से उठाया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कॉंग्रेस के नेताओं को इस संवेदनशील विषय पर राजनीति नहीं करने की सलाह दी है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कॉंग्रेस शासन का इतिहास महिला अपराधों को लेकर अनेकों शर्मनाक घटनाओं से भरा है जिन पर भाजपा व सामाजिक संगठनों के आंदोलनों के हफ्तों बाद दबाब में आकर गिरफ्तारी की गयी थी | इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि राज्य में शांतिपूर्ण व सद्भाव के माहौल को बिगड़ने के लिए वह अनावश्यक बयानबाजी से बचे और राज्य की बेटी अंकिता व उनके परिजनों को इंसाफ दिलाने की कानूनी मुहिम पर विश्वास रखें | उन्होने प्रदेशवासियों को भी विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार इस मुद्दे पर सख्त व समुचित कदम उठाकर अंकिता हत्या के अपराधियों को इंसाफ दिलाने व मातृ शक्ति की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है |

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular