spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनहादसा:सौंदोवाली आमवाला में दो बच्ची बरसाती नाले में बहने के कारण हुई...

हादसा:सौंदोवाली आमवाला में दो बच्ची बरसाती नाले में बहने के कारण हुई मौत

सिटी कंट्रोल से सूचना प्राप्त हुई कि सौंदोवाली आम वाला मैं दो बच्चे बरसाती नाले के तेज पानी के बहाव में बह गए है सूचना पर थानाध्यक्ष महोदय रायपुर मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे व एसडीआरएफ फायर ब्रिगेड को तुरंत मौके पर पहुंचने हेतु सूचित किया गया मौके पर  कविता पत्नी सुनील पासवान मिली जिसके द्वारा बताया गया कि मेरे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे बगल में बरसाती नाले में भारी बारिश के कारण पानी का बहाव बढ़ने के कारण मेरी दो पुत्रियां कुमारी खुशी उम्र 8 वर्ष व कुमारी रचना उम्र 6 वर्ष पानी के तेज बहाव में बह गई है पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची उक्त घटना के संबंध में उच्च अधिकारी गणों को दूरभाष से अवगत कराया गया सूचना पर  पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी  मौके पर पहुंचे उच्चअधिकारी गणों के निर्देशन पर एसडीआरएफ व थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया गया सर्च अभियान के दौरान पानी के तेज बहाव में बहे दो नाबालिग बच्चियां कुमारी खुशी उम्र 8 वर्ष पुत्री सुनील पासवान अचेत अवस्था में मिली जिसको तुरंत पुलिस द्वारा उपचार हेतु हीलिंग टच अस्पताल लाया गया अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उक्त बालिका को मृत बताया गया जिसका मौके पर पंचायत नामा भरकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा एक बालिका कुमारी रचना उम्र 6 वर्ष जिसकी तलाश जारी है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular