spot_img
spot_img
Homeअपराधसोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, आरोपी हिरासत में

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, आरोपी हिरासत में

सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक कमेंट के चलते शुक्रवार, दिनांक 29 सितंबर को पटेलनगर क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। मुस्लिम समुदाय के नबी के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का स्क्रीनशॉट वायरल होते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और आपत्तिजनक सामग्री को प्लेटफॉर्म से हटवाया गया।
पुलिस के अनुसार, चौकी प्रभारी बाजार थाना पटेलनगर प्रमोद शाह द्वारा स्वयं कार्रवाई करते हुए कोतवाली पटेलनगर में धारा 196(1), 299, 302 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है।
इस घटना के विरोध में समुदाय विशेष के लोग पटेलनगर क्षेत्र में एकत्रित हो गए और मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शन के दौरान धार्मिक नारेबाज़ी और उकसाने वाली टिप्पणियों की सूचना है। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तत्काल बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और शांति व्यवस्था सुनिश्चित की।
इस संबंध में उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा, चौकी प्रभारी आईएसबीटी की तहरीर पर कोतवाली पटेलनगर में एक और के खिलाफ धारा 121(2), 126(2), 190, 191(2), 196, 302 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।
घटना के बाद पटेलनगर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। लोगों को शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या धार्मिक भावना भड़काने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और निगरानी लगातार जारी है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular