spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनसैन्य धाम के कार्य शीघ्र पूर्ण करें : जोशी

सैन्य धाम के कार्य शीघ्र पूर्ण करें : जोशी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मंत्री जोशी ने निर्देश दिए कि धाम के अंतिम चरण के सभी कार्य, विशेष रूप से रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण, समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त ढंग से पूर्ण किए जाएं।
उन्होंने कहा कि सैन्य धाम केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के वीर सैनिकों की अमर गाथा और बलिदान का प्रतीक है। ऐसे में धाम के हर भाग में गौरव, भव्यता और शौर्य की भावना झलकनी चाहिए।
मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा कि लोकार्पण समारोह से जुड़ी तैयारियां भी पूरी तत्परता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह धाम ना केवल उत्तराखंड, बल्कि देशभर के नागरिकों में देशभक्ति और सम्मान की भावना को और अधिक मजबूती देगा।
बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने आगामी माह में हल्द्वानी में प्रस्तावित पूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की रूपरेखा व कार्ययोजना शीघ्र तैयार की जाए, ताकि आयोजन भव्य और प्रेरणादायक रूप में संपन्न हो।
बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, एमडी उपनल ब्रिगेडियर (सेनि) जे.एन.एस., परियोजना निदेशक रविंद्र कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular