spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनसत्याग्रह:केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा केन्द्रीय ऐजेंसियों के माध्यम से किये जा...

सत्याग्रह:केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा केन्द्रीय ऐजेंसियों के माध्यम से किये जा रहे कांग्रेस नेताओं के सरकारी उत्पीडन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में करेंगे गांधीवादी तरीके से सत्याग्रहः विजय सारस्वत

देहरादून 25 जुलाई

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा केन्द्रीय ऐजेंसियों के माध्यम से किये जा रहे कांग्रेस नेताओं के उत्पीडन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिनांक 26 जुलाई, 2022 को प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का लगातार उत्पीडन किया जा रहा है जिसकी कांग्रेस कार्यकर्ता कडे शब्दों में निन्दा करते हैं तथा इसके खिलाफ दिनांक 26 जुलाई को राजधानी देहरादून के घण्टाघर स्थित अम्बेडकर पार्क में प्रातः 10ः00 बजे से गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह करेंगे।
विजय सारस्वत ने यह भी कहा कि इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ की जा रही उत्पीडनात्मक कार्रवाई तथा पार्टी की शीर्ष नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी  को ईडी द्वारा समन किये जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से क्रास रोड स्थित ईडी कार्यालय तक विशाल रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कर चुके हैं। अब इसी कडी में दिनांक 26 जुलाई 2022 को घण्टाघर स्थित अम्बेडकर पार्क में शांतिपूर्ण सत्याग्रह आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेतागण तथा बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular