spot_img
spot_img
Homeखेलविश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जिला खेल कार्यालय द्वारा हॉफ मैराथन...

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जिला खेल कार्यालय द्वारा हॉफ मैराथन दौड़ का किया आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जिला प्रशासन देहरादून के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय द्वारा हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। हॉफ मैराथन दौड़ में मुख्य अतिथि राजपुर विधायक खजान दास और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने प्रतिभाग किया। उन्होंने सर्वप्रथम वृक्षारोपण कर सभी प्रतिभागियों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया गया। मैराथन दौड़ का आयोजन क्रमशः तीन आयु वर्गों में किया गया अंडर 16 बालक/बालिका ,ओपन महिला/पुरुष और 40 प्लस महिला/ पुरुष तीनों आयु वर्ग में लगभग 500 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उसके उपरांत अतिथियो द्वारा सभी आयु वर्ग के विजेताओं को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे ,जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सी एस रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी एवं प्र0 खेल अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी/कार्मिक व प्रशिक्षक मौजूद रहे।
अण्डर 16 बालक वर्ग में पहले स्थान पर अभिजीत कुमार, दूसरे स्थान पर उत्कर्ष सेमवाल, तीसरे स्थान पर पंकज, चौथे स्थान पर मानव, पांचवे स्थान पर रोहन रहे। वहीं अण्डर 16 बालिका वर्ग में पहले स्थान पर गायत्री, दूसरे स्थान पर रितिका रावत, तीसरे स्थान पर गौरी रावत, चौथे आराध्या राना, पांचवे स्थान पर खुशाली रही।
पुरूष ओपन में पहले स्थान पर नीरज कुमार, दूसरे स्थान पर मुकेश, तीसरे स्थान पर अनन्त रावत, चौथे स्थान पर मंजीत सिंह, पांचवे स्थान पर शमशेर सिंह रहे। महिला ओपन में पहले स्थान पर अंकिता मिश्रा, दूसरे स्थान पर साईमन अंसारी, तीसरे स्थान पर सृष्टि पाल, चौथे स्थान पर शिवानी, पांचवे स्थान पर निशा रही।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular