spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनविद्यार्थियों ने दिखाई खेल भावना, मुख्य अतिथि अभिनव थापर ने किया सम्मानित

विद्यार्थियों ने दिखाई खेल भावना, मुख्य अतिथि अभिनव थापर ने किया सम्मानित

एस.जी.आर.आर. पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर खेल भावना और उमंग से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनव थापर ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जबकि अतिथि प्रशिक्षक शौर्य और भारत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
खेल दिवस में विद्यार्थियों ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, स्किपिंग रेस, हॉप रेस और वियर एंड रन रेस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों में जीत का जज्बा और खेल भावना देखने लायक रही।
प्रतियोगिताओं के समापन पर मुख्य अतिथि अभिनव थापर ने विजेता विद्यार्थियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं, जो हर विद्यार्थी के लिए आवश्यक है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्राची जुयाल ने बताया कि इस वर्ष खेल दिवस में 70 प्रतिशत विद्यार्थियों की सहभागिता रही, जो अत्यंत उत्साहजनक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अगले वर्ष और अधिक जोश के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अतिथि प्रशिक्षक शौर्य और भारत ने भी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन आराधना चमोली ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मेनका शाह द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular