spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनविकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर आज दिनाँक 24/08/2025 को विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हरबर्टपुर, विवेक विहार, राम बाग, ऐटनबाग में किरायेदारो व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे 200 से अधिक बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 06 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 60,000/ रूपये का जुर्माना किया गया तथा नियमो का उल्लंघन करने वाले 20 उल्लंघन कर्ताओं के 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर 5000/- ₹ का नगद जुर्माना वसूला गया। सत्यापन अभियान के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे 11 संदिग्धों को पूछताछ हेतु थाने लाया गया जंहा पर बाद पूछताछ एवं आवश्यक कार्यवाही के सभी संदिग्धों को छोडा गया।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular