spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग में चयनित छात्रा अनुष्का को मंत्री जोशी ने...

राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग में चयनित छात्रा अनुष्का को मंत्री जोशी ने किया सम्मानित

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने  देहरादून राजपुर रोड, जाखन निवासी कक्षा सात की छात्रा अनुष्का ओतानी को राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग प्रतियोगिता में चयनित होने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अनुष्का को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी और उन्होंने अनुष्का के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि अनुष्का ने अपने परिश्रम और लगन से प्रदेश का नाम रोशन किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अनुष्का भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाएगी।
इस अवसर पर छात्रा की अनुष्का की माता ऊषा ओतान, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, भावना चौधरी आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular