spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनरजत जयंती पर युवा महोत्सव 6 से 8 नवंबर तक

रजत जयंती पर युवा महोत्सव 6 से 8 नवंबर तक

प्रदेश स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आगामी 6 से 8 नवंबर तक युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।

मंत्री रेखा आर्या ने बैठक के बाद बताया कि इस महोत्सव में लोक नृत्य, लोकगीत, लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष पहली बार प्रतियोगिताओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश भी स्वीकार किए जा रहे हैं। हर दिन शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को सरकारी और निजी स्कूलों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अग्निवीर भर्ती के लिए खेल विभाग द्वारा प्रशिक्षण की योजना की भी समीक्षा की गई। यह प्रशिक्षण नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगा और सभी जिला मुख्यालयों पर इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अब तक 600 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर प्रशिक्षण के लिए नाम दर्ज कराया है। बैठक में खेल सचिव अमित सिन्हा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंगाई और उपनिदेशक शक्ति सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

भारत को विकसित देश बनाने में हर नागरिक का योगदान जरूरी

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को देहरादून के एक होटल में आयोजित बेस्ट ऑफ माय सिटी सम्मान समारोह में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर नागरिक का स्तर से योगदान आवश्यक है।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले अचीवर्स को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में निष्ठा और कर्मठता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां ही नहीं, बल्कि संस्थागत और सामूहिक उपलब्धियां भी इस लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
मंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि उनका सशक्तिकरण समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular