spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनयुवा महोत्सव में इस बार बैंड्स और ड्रोन कबड्डी का धमाल

युवा महोत्सव में इस बार बैंड्स और ड्रोन कबड्डी का धमाल

राजधानी देहरादून में 6 नवंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय युवा महोत्सव में इस बार युवाओं के लिए रोमांच और उत्साह का संगम देखने को मिलेगा। प्रदेशभर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के बैंड अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को जोश से भर देंगे। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड स्टॉल, ड्रोन कबड्डी और स्पोर्ट्स टेक हैकाथॉन जैसे आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों के साथ यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें अंतिम रूप दिया।
रेखा आर्या ने बताया कि इस बार का युवा महोत्सव परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम होगा। हमने इस बार युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों तथा देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूलों के बैंड को आमंत्रित किया है,उन्होंने कहा।
मंत्री ने बताया कि महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन तेजी से चल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर फूड स्टॉल, हैंडवर्क-टेक्सटाइल प्रदर्शन, लोक नृत्य, कविता लेखन, भाषण व लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कबड्डी, पारंपरिक खेल पिट्ठू, और मनोरंजक खेल मुर्गा झपट भी युवाओं का मन मोह लेंगे।
खेल और तकनीक के मेल को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स टेक हैकाथॉन भी महोत्सव का खास आकर्षण रहेगा, जिसमें युवा अपनी नवाचार क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, और उपनिदेशक एस.के. जयराज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular