spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनमौन रखकर कांग्रेसियों ने डॉक्टर गिरिजा व्यास को अर्पित किये श्रद्धासुमन

मौन रखकर कांग्रेसियों ने डॉक्टर गिरिजा व्यास को अर्पित किये श्रद्धासुमन

देहरादून : प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व सदस्यों ने  वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर गिरिजा व्यास ने निधन पर उनके चित्र पर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।

प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर गिरिजा व्यास न सिर्फ राज्य और केंद्र सरकार में मंत्री रहीं, बल्कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष और राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के अधिकार और कल्याण के लिए हमेशा मुखर रहीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में उन्होंने उदयपुर शहर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, उन्होंने कहा कि डॉक्टर गिरिजा व्यास का राजनीतिक और सामाजिक जीवन सादगी, समर्पण और सेवा भावना से परिपूर्ण रहा।

डॉ. गिरिजा व्यास का जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में वह उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते है। इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, गरिमा मेहरा दसौनी, नजमा खान, सुनीता प्रकाश, डाक्टर प्रतिमा सिंह, पुष्पा पंवार, सुशीला बेलवाल शर्मा, डॉक्टर प्रदीप जोशी, एच पी पंत, देवेंद्र त्यागी, सत्यव्रत त्यागी, सावित्री थापा, आनंद बहुगुणा, मनोज, अलमास सिद्धिक़ी, अनुराधा तिवारी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular