spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि तथा जन कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच प्रेम और सद्भावना का प्रतीक है। यह पर्व हमें हमारी प्राचीन परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने रहने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। गौमाता सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। गायों की सेवा और संरक्षण हमारे जीवन को समृद्ध बनाने के साथ-साथ कई परिवारों की आजीविका का आधार भी है। गौ-संवर्धन धार्मिक आस्था के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्थिरता का भी स्रोत है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे मिलकर गायों की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार निराश्रित गोवंश के लिए गौ सदनों के निर्माण एवं संचालन को बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में निराश्रित पशुओं के भरण-पोषण के लिए पहले 5 रुपए प्रति पशु प्रति दिन दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 80 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा, निजी गौशालाओं के निर्माण में सरकार 60 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 54 गौ सदनों का निर्माण कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार आगे भी गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाती रहेगी ताकि यह पावन परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular