spot_img
spot_img
Homeअपराधमहिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रति गंभीरता दिखाते हुए रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है।
थाना रायपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि एक युवक रोहित ठाकुर ने उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। शिकायत मिलने के बाद थाना रायपुर में तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने सुरागरसी व पतारसी के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और मिली सूचना के आधार पर 13 अक्टूबर को आरोपी को जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित ठाकुर पुत्र दीपक ठाकुर निवासी ग्राम नारायणपुर रामजी उर्फ तेलीपुरा थाना नगीना जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक रजनी चमोली, अवर निरीक्षक सुनील रावत, कांस्टेबल नरेन्द्र भंडारी थे।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दून पुलिस ने दोहराया है कि महिला एवं बाल अपराधों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत त्वरित और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular