spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनमनरेगा कर्मकारों को मिलेंगा योजनाओं का लाभ: धामी

मनरेगा कर्मकारों को मिलेंगा योजनाओं का लाभ: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में मनरेगा कर्मकारों के ऑनलाइन पंजीकरण की औपचारिक शुरुआत की। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पंजीकरण शुरू होने से मनरेगा श्रमिक अब बोर्ड की सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत 16.3 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें से 9.5 लाख सक्रिय हैं। इनमें से वर्ष में न्यूनतम 90 दिन कार्य करने वाले श्रमिक अब सीधे बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं के दायरे में आ जाएंगे। वर्तमान में बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 5.35 लाख है। मनरेगा श्रमिकों के जुड़ने से लाखों अन्य श्रमिकों को भी इन योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के साथ-साथ उद्योगों और निवेशकों को बढ़ावा देने पर भी ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाना आवश्यक है। खनन क्षेत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की पारदर्शी नीतियों से खनन को लेकर बनी नकारात्मक धारणा बदली है। जहां पहले खनन से मात्र 400 करोड़ रुपये का राजस्व मिलता था, वहीँ अब यह बढ़कर 1200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। खनन क्षेत्र में सुधारों को देखते हुए केंद्र सरकार भी राज्य को 200 करोड़ रुपये की सहायता दे चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर विशेष जोर देते हैं और इसी क्रम में राज्य सरकार उद्योगों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, ताकि निवेशकों को अनावश्यक औपचारिकताओं में न उलझना पड़े।
इस मौके पर सचिव श्रीधर बाबू अदांकी ने बताया कि श्रम विभाग और ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से मनरेगा श्रमिकों का पंजीकरण पोर्टल पर किया जाएगा। अब विकास खंड स्तर पर मनरेगा श्रमिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया संचालित होगी। संचालन कर रहे श्रमायुक्त पीसी दुम्का ने कहा कि मनरेगा श्रमिक अब बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों की तरह स्वास्थ्य सहायता, बच्चों की शिक्षा, बेटी की शादी, मृत्यु सहायता सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
कार्यक्रम में आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular