spot_img
spot_img
Homeचंपावतभैया दूज पर मुख्यमंत्री धामी ने लिया ‘च्यूड़ा पूजन’ का आशीर्वाद

भैया दूज पर मुख्यमंत्री धामी ने लिया ‘च्यूड़ा पूजन’ का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय चंपावत भ्रमण के दौरान बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में स्थानीय महिलाओं द्वारा आयोजित भैया दूज (च्यूड़ा पूजन) समारोह में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं की गौरवशाली परंपरा का सुंदर प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने पारंपरिक रूप से प्रसिद्ध ‘च्यूड़ा पूजन’ अनुष्ठान संपन्न किया। इस पवित्र अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की। यह अनुष्ठान भाई-बहन के स्नेह, आस्था और लोक परंपराओं के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं द्वारा दिए गए स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराएं राज्य की पहचान हैं। ऐसे पर्व हमें अपनी जड़ों और लोकसंस्कृति से जुड़े रहने का अवसर देते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी माताओं और बहनों को भैया दूज की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के विकास और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर स्थित शारदा घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शारदा घाट की आरती आकर्षण का केंद्र बन गई है। इस आरती के आरंभ होने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिली है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular