spot_img
spot_img
Homeआरोपभारतीय जीवन बीमा निगम, भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के...

भारतीय जीवन बीमा निगम, भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से अडानी समूह में जबरदस्ती कराये जा रहे निवेश के विरोध में कांग्रेस पार्टी कल दिनांक 6 फरवरी, 2023 को करेगी प्रदेशभर के जिला एवं महानगर मुख्यालयों में एसबीआई एवं एलआईसी कार्यालयों के सम्मुख प्रदर्शन:- मथुरादत्त जोशी

देहरादून(नवीन यादव)

 

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम, भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से अपने उद्योगपति मित्र अडानी समूह में जबरदस्ती निवेश कराया जा रहा है। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा पालिसी धारकों का 39 हजार करोड़ रूपया अडानी समूह में निवेश किया गया है जिससे पालिसी धारको को 33,060 करोड़ रूपये का नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही सार्वजनकि क्षेत्र के भारतीय बैंकों का अडानी समूह पर 80,000 करोड़ रूपये का बकाया है। कंाग्रेस पार्टी व्यापक जनहित में सार्वजनिक क्षेत्र की सम्पत्तियों के इस निवेश का पुरजोर विरोध करती है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मोदी सरकार की इस जन विरोधी नीति के खिलाफ कल दिनांक 6 फरवरी को प्रदेशभर के जिला एवं महानगर मुख्यालयों में भारतीय जीवन बीमा निगम एवं भारतीय स्टेट बैंक के कार्यालयों के सामने राष्ट्रव्यापी जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा के आह्वान पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 6 फरवरी, 2023 को प्रदेशभर के जिला एवं महानगर मुख्यालयों में मोदी सरकार की जन विरोधी नीति के खिलाफ भारतीय जीवन बीमा निगम एवं भारतीय स्टेट बैंक के कार्यालयों में धरना प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा।

इसी कार्यक्रम के तहत राजधानी देहरादून में भी प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा के नेतृत्व में भारतीय जीवन बीमा निगम एवं भारतीय स्टेट बैंक मुख्यालयों पर प्रातः 11ः00 बजे से धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की आम जनता से भी मोदी सरकार की इस जन विरोधी नीति के खिलाफ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular