spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनबीमार पड़ने पर नहीं रुकेगा पीआरडी जवानों का मानदेय: रेखा आर्या

बीमार पड़ने पर नहीं रुकेगा पीआरडी जवानों का मानदेय: रेखा आर्या

अब बीमार होने की स्थिति में अस्पताल में भर्ती पीआरडी जवानों का मानदेय छह महीने तक नहीं रोका जाएगा। सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में हुई समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस संबंध में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।
बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग पीआरडी जवानों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूति से विचार करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पीआरडी में स्वयंसेवक शब्द के स्थान पर अधिक उपयुक्त शब्द के प्रयोग की मांग पर भी विभाग को निर्देशित किया गया है।
मंत्री ने कहा कि बीमार होने की दशा में मानदेय नियमित देने और सहायता राशि बढ़ाने को लेकर भी विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में उपस्थित पीआरडी संगठन प्रतिनिधियों ने 365 दिन रोजगार देने की मांग उठाई, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों से आवश्यक कदम उठाने को कहा।
उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को होने वाले पीआरडी स्थापना दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा भी बैठक में की गई। बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी और पीआरडी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular