spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनप्रदेश में अब आयुष्मान में मिल सकेगा किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा

प्रदेश में अब आयुष्मान में मिल सकेगा किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा


राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने उत्तराखंड के महंत इंद्रेश अस्पताल को दी किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा देने की अनुमति

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण। आयुष्मान योजना के अंतर्गत उपचार हेतु प्रमुख बीमारियों में अब किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा भी शामिल हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने योजना के तहत देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल को किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति दे दी है।
बता दें कि प्रदेश में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर संचालित आयुष्मान योजना के अंतर्गत 25 प्रमुख बीमारियों के 1600 पैकेजों के माध्यम से पांच प्रतिवर्ष प्रति परिवार मुफ्त उपचार की व्यवस्था दी गई है। किडनी प्रत्यारोपण के मामले में अब मरीजों को प्रदेश में ही सुविधा मिल सकेगी उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
मरीजों की जरूरत को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने किडनी प्रत्यारोपण को योजना के अंतर्गत प्रमुख बीमारियों में शामिल करने का अनुमोदन किया था, वहीं महंत इंद्रेश अस्पताल ने किडनी प्रत्यारोपण को अपनी विशेषज्ञता में रखा है। उसे अब राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से अनुमोदन मिल गया है। प्रदेश के महंत इंद्रेश अस्पताल में आयुष्मान योजना के मरीजों को यह सुविधा मिल जाएगी। आयुष्मान योजना के अंतर्गत यह सुविधा बेहद अहम होगी, लाभार्थियों को अन्यत्र नहीं भटकना पड़ेगा।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular