spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनप्रदेशभर में आयोजित होंगे किसान दिवस कार्यक्रम

प्रदेशभर में आयोजित होंगे किसान दिवस कार्यक्रम

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास में कृषि विभाग की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित किसान दिवस कार्यक्रमों की तैयारियां तुरंत प्रारंभ की जाएं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।
मंत्री जोशी ने बताया कि 17 दिसंबर को चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड में प्रदेशस्तरीय मुख्य किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंत्री जोशी ने दूरभाष पर चमोली के जिलाधिकारी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष से वार्ता कर व्यवस्थाओं की स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम को पूरी भव्यता और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।
बैठक में कृषि सचिव डॉ. एस.एन. पांडेय, उद्यान निदेशक एस.एल. सेमवाल सहित कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular