spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनपेपर लीक पर भाजपा कर रही लीपापोती, तो फिर एसआईटी जांच का...

पेपर लीक पर भाजपा कर रही लीपापोती, तो फिर एसआईटी जांच का क्या औचित्य

यूके ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। भाजपा सरकार द्वारा पेपर लीक से इनकार और इसे मात्र नकल का मामला बताने पर कांग्रेस ने कड़ा सवाल उठाया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने रविवार को कहा कि जब भाजपा के मंत्री, विधायक और नेता पहले ही पेपर लीक से इनकार कर रहे हैं, तो फिर एसआईटी जांच की घोषणा का औचित्य क्या है? उन्होंने सवाल उठाया कि जब भाजपा नेताओं ने पहले ही इसे नकल का मामूली मामला करार दे दिया है, तो एसआईटी किसकी जांच करेगी?

धस्माना ने प्रेसवार्ता में कहा कि राज्य में भाजपा नेताओं के संरक्षण में एक संगठित नकल और भर्ती माफिया सक्रिय है, जिसे बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले की जांच सीबीआई और हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए, तो पूरा खेल उजागर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं में इस पेपर लीक को लेकर भारी आक्रोश है और वे सीबीआई जांच की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। कांग्रेस भी इस मांग के समर्थन में लगातार सरकार पर दबाव बना रही है।

धस्माना ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करने पर उनका आभार जताया और कहा कि इससे स्पष्ट है कि अब भाजपा के भीतर से भी आवाज उठने लगी है।

कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार सीबीआई जांच की घोषणा नहीं करती, तब तक कांग्रेस का मुख्यमंत्री आवास घेराव और प्रदेशव्यापी जनजागरण कार्यक्रम जारी रहेगा।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular