spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनपुलिस ने सुरक्षा संदेश के लिए निकाला फ्लैगमार्च

पुलिस ने सुरक्षा संदेश के लिए निकाला फ्लैगमार्च

दिल्ली में हाल ही में हुई कार विस्फोट की घटना को देखते हुए देहरादून पुलिस ने जनपद में सुरक्षा व सतर्कता का संदेश देने के लिए विशेष फ्लैगमार्च आयोजित किया। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में एसएसपी देहरादून ने सभी थाना क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को फ्लैगमार्च कराने के निर्देश दिए।
12 नवंबर को एसएसपी देहरादून के निर्देशन में नगर एवं देहात क्षेत्रों में प्रेमनगर, ऋषिकेश, पटेलनगर, कोतवाली और राजपुर क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पीएसी के साथ संयुक्त फ्लैगमार्च किया गया।
फ्लैगमार्च के दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सतर्क रहने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर अपुष्ट/भ्रामक खबरें साझा न करने के निर्देश दिए। साथ ही, अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस से साझा करने की हिदायत दी गई।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशानुसार दून पुलिस ने सीमावर्ती चेक पोस्ट और आंतरिक मार्गों पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया। भीड़भाड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों और मॉलों में बीडीएस और डॉग स्क्वाड की मदद से नियमित चेकिंग की जा रही है।
इस कदम से न केवल आमजन को सुरक्षा का विश्वास मिला है, बल्कि संभावित खतरों के प्रति सतर्क रहने का संदेश भी व्यापक स्तर पर दिया गया है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular