spot_img
spot_img
Homeदेहरादूननवनियुक्त सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित का किया प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदभार...

नवनियुक्त सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित का किया प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में नवनियुक्त सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित का पदभार ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हेमा पुरोहित ने पदभार ग्रहण किया।

प्रदेश संगठक सेवादल हेमा पुरोहित ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है तब से राज्य की कानून व्यवस्था अपने निम्न स्तर पर पहुंच चुकी है। भाजपा सरकार में न तो हमारी प्रदेश की बच्चियाँ सुरक्षित हैं और न महिलाएं। पिछले आठ माह के अन्दर राज्य में महिलाओं के साथ घटित घटनाएं इसका प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मैदानी जनपद ही नही अपितु पर्वतीय जनपदों में भी महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। हेमा पुरोहित ने कहा कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा केवल भाजपा का चुनावी जुमला बनकर रह गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनैतिक दल न होकर एक विचारधारा है जो अपने जन्म से लेकर अब तक के सफर में सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए समय-समय पर आन्दोलनों के माध्यम से समाज एवं देश के उत्थान के लिए काम करती रही है और आज भी अपनी उन्हीं गौरवशाली परम्पराओं का निर्वहन करती आ रही है। देश को आजाद कराने के बाद कंाग्रेस पार्टी ने पं0 जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व से शुरू कर सत्ता के लगभग 50 वर्षों के सफर में भारत वर्ष को दुनियां के सामने एक ताकतवर शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया है परन्तु आज सत्ता में बैठी ताकतें देश के सर्वधर्म संभाव को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खडगें , सोनिया गांधी और राहुल गांधी नेतृत्व में उसका डट कर मुकाबला करना हैै।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज के समय में राहुल गांधी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा की देश को बेहद आवश्यकता थी। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भारतीयों को समृद्धि का सपना दिखाया था। इसके विपरीत उन्होंने पिछले 8 सालों में महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक तनाव और ध्वस्त होती संस्थाओं का एक भयानक अनुभव दिया है। उन्होंने कहा कि ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ तीन प्रमुख समस्याओं पर केन्द्रित है। इनमें पहली आर्थिक असमानताएं हैं, दूसरी सामाजिक भेदभाव है और तीसरी राजनीतिक तौर पर जरूरत से अधिक केन्द्रीकरण हैं। इन तीन प्रमुख समस्याओं के खिलाफ सभी भारतीयों को एकजुट करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। अमीर और अमीर हो रहे हैं और गरीब और गरीब हो रहे हैं। आम लोग आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। किसान और खेत मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। 70 सालों में बनी हमारे देश की परिसंपत्तियां भारी नुकसान पर मोदी जी के अरबपति पूंजीपति मित्रों को बेची जा रही है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि आज सामाजिक तौर पर हमें जाति, धर्म, भाषा, खान-पान, वेशभूषा के आधार पर बांटा जा रहा है। हर रोज़ देशवासियों को एक-दूसरे से लड़ाने के लिए नए-नए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। लोगों में भय का माहौल है, विशेष तौर पर महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। सताधारी पार्टी द्वारा किया जा रहा यह सामाजिक विभाजन हमारी एकता को कमजोर कर रहा है, जिससे हमारे दुश्मनों को मदद मिलती है।

कार्यक्रम में उपस्थित शैलेन्द्र रावत, मथुरा दत्त जोशी, विजय सारस्वत, जयेन्द्र रमोला, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, गरिमा माहरा दसौनी, अमरजीत सिंह, राजेश रस्तोगी, राजेश चमोली, कार्यकारी अध्यक्ष महानगर देहरादून डॉ0 जसविंदर सिंह गोगी, कार्यकारी अध्यक्ष पुरोला दिनेश चौहान, प्रवीन पुरोहित, मनमोहन शर्मा, विशाल मौर्य, कुंवर सिंह सजवाण, सावित्री थापा, शशि सेमवाल, नजमा खान, मंजू, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, आदि उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular