spot_img
spot_img
Homeअपराधनकल माफिया पर धामी सरकार का हंटर, खालिद की अवैध संपत्ति पर...

नकल माफिया पर धामी सरकार का हंटर, खालिद की अवैध संपत्ति पर चला धामी सरकार का बुलडोज़र

यूकेएसएसएससी परीक्षा में नकल गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद अब सरकार सख्त एक्शन मोड में है। लक्सर तहसील के सुल्तानपुर कस्बे में नकल के मास्टरमाइंड खालिद की अवैध रूप से बनाई गई दुकान पर प्रशासन ने बुलडोज़र चला दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर यह कार्रवाई अंजाम दी गई।
सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध कमाई से बनाई गई एक-एक ईंट का हिसाब लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं की पवित्रता से समझौता अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा,
जो भी इस घिनौने खेल में शामिल पाया जाएगा, उसे कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ अब नहीं चलेगा।
सिर्फ आरोपियों पर ही नहीं, बल्कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई हुई है।
लक्सर में सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात परियोजना निदेशक के. एन. तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
वहीं, पुलिस विभाग में तैनात एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल को भी सस्पेंड किया गया है।
सरकार का साफ संदेश है चाहे सिस्टम के भीतर हो या बाहर, दोषी कोई भी हो, अब कार्रवाई तय है।
मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) के गठन का एलान किया है।
एएसपी जया बलूनी एसआईटी की अगुवाई करेंगी।
जांच की निगरानी हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा की जाएगी। इस कदम से जांच की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी।
धामी सरकार ने दो टूक कहा है कि अब कोई भी नकल माफिया या भ्रष्ट तंत्र से जुड़े लोग कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएंगे।
प्रदेश सरकार भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और युवाओं की मेहनत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि प्रदेश में लंबे समय से युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को लेकर गुस्सा उबाल पर था। धामी सरकार की इस त्वरित और निर्णायक कार्रवाई से एक तरफ युवाओं को न्याय की उम्मीद जगी है, वहीं सिस्टम में छिपे भ्रष्ट तत्वों में खलबली मच गई है।
अब देखना यह होगा कि एसआईटी की जांच किन-किन रसूखदार चेहरों से पर्दा हटाती है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular