spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनदेश की असली दीपावली सैनिकों के नाम: जवानों से मिले मंत्री गणेश...

देश की असली दीपावली सैनिकों के नाम: जवानों से मिले मंत्री गणेश जोशी

जब पूरा देश दीपों का पर्व दीपावली परिवारजनों के साथ मना रहा है, उसी समय देश की रक्षा में तैनात जवान मोर्चों पर डटे हुए हैं। ऐसे ही जांबाज सैनिकों से मिलने पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, जिन्होंने गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
मंत्री जोशी ने इस अवसर पर कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात हमारे सैनिक ही असली नायक हैं, जिनकी बदौलत देशवासी सुरक्षित रहकर त्यौहार मना पाते हैं।
उन्होंने जवानों के समर्पण, अनुशासन और देश सेवा के जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि जब आम नागरिक अपने परिवारों के बीच दीपावली की खुशियां मना रहे होते हैं, उस समय हमारे जवान देश की रक्षा में सतर्क रहते हैं।
गणेश जोशी ने कहा कि जवानों का त्याग और सेवा भाव हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यह भी दोहराया कि राज्य और केंद्र सरकारें सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।
भेंट के दौरान मंत्री जोशी ने जवानों को मिठाइयों का पैकेट सौंपा और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस सादगीपूर्ण लेकिन भावनात्मक मिलन में जवानों का मनोबल भी ऊंचा दिखा।
उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि हर सैनिक यह महसूस करे कि वह अकेला नहीं है सरकार और पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
गौरतलब है कि गढ़ी कैंट क्षेत्र देहरादून का वह इलाका है, जहां भारतीय सेना की कई यूनिट्स और प्रशिक्षण केंद्र स्थित हैं। यहां ड्यूटी पर तैनात जवान त्योहारों पर भी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते। ऐसे में सैनिक कल्याण मंत्री का यह दौरा उनके प्रति एक भावनात्मक समर्थन का प्रतीक बन गया। कुल मिलाकर दीपावली पर सैनिकों से मुलाकात और मिष्ठान वितरण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह संदेश है कि जिनके बलिदान पर देश टिका है, उन्हें हर पर्व पर याद किया जाना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी की यह पहल इसी भाव को दर्शाती है दीपावली का असली उजाला वहीं है जहां एक सैनिक मुस्कुरा रहा है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular