spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनदुष्प्रचार मे झलक रही है कांग्रेस की निराशा: चौहान

दुष्प्रचार मे झलक रही है कांग्रेस की निराशा: चौहान

देहरादून 17 सितम्बर,

भाजपा ने कांग्रेस को निराश और हताश बताते हुए कहा कि अब वह दुष्प्रचार का सहारा लेकर राष्ट्रवादी संगठन के स्वयंसेवकों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
जारी विज्ञप्ति मे भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सोसल मीडिया के जरिए संघ के स्वयंसेवकों के खिलाफ आधारहीन और बिना तथ्यों के अनर्गल आरोप पोस्ट किये जा रहे है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस का यह चरित्र लम्बे समय से देखने को मिल रहा है और यही कारण है कि उसे इस नकारात्मक सोच का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। राष्ट्र हित और समाज के हर वर्ग की सेवा कार्यो के लिए जुटे संघ के मनोबल को तोड़ने की जो साजिस कांग्रेस रच रही है उसे इससे कोई लाभ नही होने वाला है। चौहान ने कहा की नफरत के खिलाफ देश जोड़ों यात्रा का आडम्बर रचने वाली कांग्रेस की कलई भी सबके सामने आ गयी है। एक गैर राजनैतिक राष्ट्रवादी संगठन पर जिस तरह से साजिशन एक के बाद एक हमले सामने आ रहे है उससे कांग्रेस की हक़ीक़त सामने आ गयी है। उन्होंने कहा कि संघ सेवा कार्यो की बदौलत विस्तार कर रहा है, जबकि अवसरवादी और देश विरोधी विचारों वाले संगठन आज नेपथ्य की ओर है। साजिस के हथकंडो से कोई तत्कालिक लाभ ले सकता है लेकिन वह रास्ता दूर नही जाता। उन्होंने कांग्रेस को सद्बुद्धि की कामना की। उन्होंने कहा की इस तरह दुष्प्रचार करने वाले लोगों की पड़ताल कर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए ।

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular