spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनत्री जोशी ने किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सम्मानपूर्वक विदा

त्री जोशी ने किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सम्मानपूर्वक विदा

मसूरी: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित पोलो ग्राउंड पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को नई दिल्ली के लिए शुभकामनाओं सहित विदा किया। ज्ञात हो कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के उपरांत वापस दिल्ली लौटे।
विदाई समारोह के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया और उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड न केवल देवभूमि बल्कि वीरभूमि भी है, जहां के जवानों ने हमेशा देश की सेवा में अदम्य साहस और पराक्रम दिखाया है।
गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन से देश की रक्षा व्यवस्था और सैनिकों के कल्याण कार्यों में निरंतर मजबूती आई है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्षा मंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी रक्षा मंत्री का सहयोग सैनिक कल्याण के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को मिलता रहेगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, अरविंद सेमवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular