spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनतीन सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

मसूरी के कोल्हूखेत से आगे गलोगी के पास एक कार अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई और जिसमें तीन लोग सवार थे और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला और उपचार के लिए चिकित्सालय पहंुचाया।
यहां आज तड़के लगभग दो बजे आपदा नियंत्रण कक्ष, डीसीआर, थाना मसूरी देहरादून के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोल्हूखेत से लगभग दो किमी आगे गलोगी नामक स्थान पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई है।
इस दौरान सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा को सूचित किया गया, जहां से पोस्ट प्रभारी उप निरीक्षक सावर सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए प्रस्थान किए। इस दौरान टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया, जबकि अन्य दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।
इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों एवं अंधकार के बीच लगभग तीन सौ मीटर गहरी खाई से शवों को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि घायल मेजर अंशुमन त्रिखा है और मृतकों में सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष, कार्तिक त्रिखा पुत्र स्वर्गीय कैलाश त्रिखा है और सभी सेवक आश्रम रोड, देहरादून के निवासी है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular