spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनजिला प्रशासन की टीम द्वारा सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की...

जिला प्रशासन की टीम द्वारा सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर शहर में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।जिलाधिकारी के निर्देश पर आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर किए गए अतिक्रमणों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने पैदल मार्ग, सहस्त्रधारा रोड ,परेड ग्राउंड सुभाष रोड के आदि स्थानों पर सड़कों पर वहां लगाकर तथा अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।  अभियान के दौरान सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक मार्ग पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को नियमित रूप से निरीक्षण करने और शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से भी अपील की है कि वे यातायात सुचारू रखने और साफ-सुथरा शहर बनाने में सहयोग करें।

जिलाप्रशासन देहरादून ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा परिसर में बनी अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को आज ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई थी कि स्कूल परिसर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनाई गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
इस मजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिला प्रशासन ने मजार के संरचकों को नोटिस जारी किया। नियत प्रक्रिया के अंतर्गत आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से उक्त अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया। विद्यालय प्रशासन ने भी इस अवैध निर्माण की शिकायत जिला प्रशासन से की थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई।
प्रशासनिक टीम नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular