spot_img
spot_img
Homeअपराधचोरी की बडी घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर...

चोरी की बडी घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर खुलासा,चोरी के 31,03,750 रु भी बरामद

देहरादून,

*महिन्द्रा शोरूंम हरिद्वार बायपास रोड अजबपुर कला देहरादून में हुई लाखों रुपयों की चोरी में एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार व चोरी के 31,03,500 ₹(नगद धनराशि )बरामद,

दिनाँक 24-12-2023 को  युगल किशोर उनियाल ,अकाउंटेंट, देहरादून प्रीमियर मोटर्स प्रा.लि.हरिद्वार बायपास रोड अजबपुर कला देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक तहरीर देकर बताया गया कि महिन्द्रा शोरूम में दिनांक 23-24/12/23 की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा शोरूम का ताला तोड़कर अंदर घुसकर अकाउंटेंट कार्यालय में अलमारी में रखे लाखों रूपये की नगदी को चोरी कर लिया गया है, जिस पर उक्त घटना को उच्चाधिकारीगणो के संज्ञान में लाते हुए थाना नेहरू कालोनी पर तत्काल मु0अ0सं0: 480/23 धारा: 380/457 भादवि* पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु तत्काल सम्बन्धित अधिकारीगनो को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए 04 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिस पर पुलिस द्वारा मुखवीर तंत्र को सक्रीय किया गया ,मुखबिर की निशानदेही पर दिनांक: 25-12-23 की देर रात्रि संदिग्ध अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी चिसोपानी नौका थाना क्लेमेन्टाउन जनपद देहरादून उम्र-32 वर्ष को दौडवाला के पास से पकड़ा। जिसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से 103500/रू नगद बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा द्वारा बताया गया की दिनांक 23/24-12-2023 की रात्रि को उसके द्वारा ही महिन्द्रा शोरूम से चोरी की गई थी तथा चोरी के शेष रुपये उसने बडकली में अपनी बहिन के घर पर छुपाकर रखें है । अभियुक्त द्वारा चोरी से प्राप्त शेष 30 लाख की रकम को उसकी निशानदेही पर उसकी बहिन के घर से बरामद किया गया । कुल चोरी की रकम 3124254/रू मे से 3103500/रू बरामदगी हुई । शेष 20754/रू की धनराशि के बारे में अभियुक्त दीपक के द्वारा बताया गया कि वह रुपये नशे व अन्य ख़रीददारी में खर्च हो गये है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोतरी की गई । अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी चिसोपानी नौका थाना क्लेमेन्टाउन जनपद देहरादून उम्र-32 वर्ष से कुल 3103500/रू नकद की बरामदगी हुई।

 

 

 

 

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular