spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनगुलदार आतंक पर सतपाल महाराज के दिए एकेश्वर व पोखड़ा ब्लॉक में...

गुलदार आतंक पर सतपाल महाराज के दिए एकेश्वर व पोखड़ा ब्लॉक में पिंजरे लगाने के निर्देश

सतपुली (पौड़ी) चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में लगातार बढ़ रहे गुलदार के आतंक को लेकर अब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी और वन विभाग के अधिकारियों से बात कर एकेश्वर और पोखड़ा ब्लॉक के गुलदार प्रभावित गांवों में तत्काल पिंजरे लगाने के निर्देश दिए।
महाराज ने विशेष रूप से पोखड़ा ब्लॉक के डयूला, देवकुंडई और आसपास के गांवों में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने वन विभाग को निर्देशित किया कि प्रभावित गांवों में पिंजरे पर्याप्त संख्या में लगाएं जाएं ताकि गुलदार को शीघ्र पकड़ा जा सके।
श्री महाराज ने बताया कि वन विभाग की टीमें स्थिति पर पूरी निगरानी रखे हुए हैं।
ट्रेंकुलाइज़र गन वनकर्मियों को सौंपी गई हैं, गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सतर्क और सावधान रहें, बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग या प्रशासन को दें।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular