spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनगणेश गोदियाल पुनः बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

गणेश गोदियाल पुनः बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस ने संगठन में बड़े फेरबदल के साथ नए अध्यायों की घोषणा कर दी है। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल शीघ्र ही वरिष्ठ नेताओं की राय से तय होने वाले कार्यक्रम में पदभार ग्रहण करेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि सभी वरिष्ठ नेताओं से राय-मशविरा कर तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
उत्तराखंड के सभी 27 जनपदों में कांग्रेस के नए संगठनात्मक अध्याय घोषित किए गए हैं। राजधानी देहरादून महानगर में पिछले तीन वर्षों से कार्यरत अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी को पुनः महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. गोगी ने प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना से आशीर्वाद लिया और कार्यकर्ताओं के बीच अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूरे प्रदेश के लिए सोच-समझकर नेतृत्व तय किया है। गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष, और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के पद यथावत रखे गए।
धस्माना ने कहा कि संगठन के 27 जिले और महानगर अध्यक्षों की घोषणा से भाजपा भी प्रभावित हुई है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस मजबूत टीम के साथ मैदान में उतरेगी।
डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य महानगर के सभी 100 वार्डों में मजबूत टीम तैयार करना और आगामी विधानसभा चुनावों में सभी पांच सीटों पर जीत सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular