spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनकैबिनेट मंत्री जोशी ने विश्व कप विजेता स्नेहा राणा से की भेंट

कैबिनेट मंत्री जोशी ने विश्व कप विजेता स्नेहा राणा से की भेंट

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर और विश्व कप विजेता स्नेहा राणा से उनके देहरादून स्थित आवास पर भेंट की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने स्नेहा राणा को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी भी इस मौके पर उपस्थित रहीं।
मंत्री जोशी ने कहा कि स्नेहा राणा ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल भारतीय टीम को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे उत्तराखंड को भी गर्व से भर दिया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करती है कि पर्वतीय प्रदेश की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।
मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है, ताकि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बना सकें।
इस अवसर पर स्नेहा राणा के माता-पिता और परिजनों को भी बधाई दी गई। साथ ही मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, संध्या थापा, अनुराग सहित कई क्षेत्रवासी भी मौजूद थे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular