spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के विकास के लिए जारी किये...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के विकास के लिए जारी किये 43.86 लाख

सरकार में कैबिनेट मंत्री और मसूरी से विधायक गणेश जोशी में मसूरी विधान सभा के अन्तर्गत विकास कार्यों की घोषणा के क्रम में विधायक निधि से चार महत्वपूर्ण विकास कार्यो की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। जिसमें अमर शहीद कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इन्टर कॉलेज, डोभालवाला, देहरादून में बॉस्केटबॉल कार्ट, बॉस्केटबॉल पोल एवं विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना के लिए रुपये 15.67 लाख, मसूरी में अलगाड़ यमुना घाटी विकास मंच निर्माण के लिए रुपये 10 लाख, मसूरी विधानसभा के अन्तर्गत एनआरएलएम एसएचजी के लिए वे-साईट ऐमिनिटी के अन्तर्गत वर्कशेड का निर्माण के लिए 15 लाख और राजकीय इन्टर कॉलेज, किशनपुर में ध्वनि प्रणाली एवं तत्सम्बन्धी कार्यों की स्थापना के लिए रुपये 03.19 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इस बाबत उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता पर रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सामुदायिक भवनों का निर्माण, आंगनवाड़ी में छात्र-छात्राओं के लिए सामान सहित मूलभूत एवं अवस्थापना सुविधाओं का विकास लगातार जारी है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular