spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनकांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुई महिला नेत्रियाँ, आप पार्टी नेताओं ने...

कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुई महिला नेत्रियाँ, आप पार्टी नेताओं ने विधिवत दिलाई सदस्यता: जोत सिंह बिष्ट

आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज देहरादून स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दर्जनों महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामते हुए विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

आम आदमी पार्टी कार्यालय में मौजूद प्रदेश के संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट और वरिष्ठ नेत्री कमलेश रमन ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई पूर्व महिला कांग्रेस की महासचिव किरण मनवाल और कामिनी देवी पूर्व वार्ड अध्यक्ष को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

इस दौरान जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और कांग्रेस के नेता एक दूसरे की टांग खींचने में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई ज्वलंत समस्याएं हैं और कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल होने के बावजूद भी ज्वलंत समस्याओं को नहीं उठाता है जिससे यह स्पष्ट होता है कि विपक्ष होने के बावजूद भी कांग्रेस अपने विपक्ष का धर्म नहीं निभा रही है। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की नीतियां ही है कि आज जगह-जगह से लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।

इस दौरान जोत सिंह बिष्ट जी के साथ कमलेश रमन, डॉक्टर आरपी रतूड़ी, मुकेश पांडे ,अशोक सेमवाल, सुधा पटवाल ,प्यारा सिंह ,सागर हांडा और सीपी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular