spot_img
spot_img
Homeआरोपएनएसयूआई ने उठाई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई से जांच की मांग

एनएसयूआई ने उठाई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई से जांच की मांग

 अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई से जांच किये जाने और कॉलेजों के नाम सार्वजनिक किये जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं अल्पसंख्यक निदेशालय में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गये।
यहां एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक निदेशालय पर प्रदर्शन किया और कहा कि देहरादून स्थित हाल ही में छात्रवृत्ति वितरण अथवा अन्य वित्तीय सहायता योजनाओं के अंतर्गत एक संभावित वित्तीय घोटाले की जानकारी सामने आई है। इस अवसर पर विकास नेगी ने कहा कि कुछ छात्रों के नाम पर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर अथवा बिना पात्रता के राशि प्राप्त की गई है, जिससे सरकार की योजनाओं की पारदर्शिता और ईमानदारी पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल वास्तविक पात्र छात्रों के अधिकारों का हनन करती हैं, बल्कि सरकारी धन का दुरुपयोग भी करती हैं।
इस अवसर पर नेगी ने एनएसयूआई ने जांच के घेरे में आई कॉलेज कि सूची सार्वजनिक करने कि भी मांग की है और कहा गया कि मांग पूरी न होने पर एनएसयूआई उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित थे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular