spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में पर्यटन-तीर्थाटन का बूम, 3 साल में 23 करोड़ से अधिक...

उत्तराखंड में पर्यटन-तीर्थाटन का बूम, 3 साल में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक

उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन लगातार बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के प्रयासों का असर अब दिखने लगा है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन साल में प्रदेश में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं।
अब पर्यटक केवल बड़े शहरों और चुनिंदा हिल स्टेशनों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि दूर-दराज के छोटे-छोटे स्थलों तक पहुंच रहे हैं। राफ्टिंग, ट्रैकिंग, बंजी जम्पिंग, पर्वतारोहण जैसी साहसिक गतिविधियों में देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इसका सीधा लाभ प्रदेश के लाखों लोगों को मिला है। होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे संचालक, परिवहन कारोबारी और महिला स्वयं सहायता समूह इस बढ़ते पर्यटन के लाभार्थी बन चुके हैं। वर्तमान में 6,000 से अधिक होमस्टे संचालक सीधे तौर पर इस गतिविधि से जुड़े हैं।
उत्तराखंड में तीर्थाटन का रुझान भी तेजी से बढ़ा है। इस साल अब तक चारधाम यात्रा में 50 लाख तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। केदारनाथ और यमुनोत्री पैदल मार्ग पर इस साल 4,300 से अधिक घोड़े–खच्चर संचालकों ने अपनी सेवाएं दीं। शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा से पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्रों में तीर्थाटन और पर्यटन में तेजी आई है।
उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन प्रदेश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला बन चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, सरकार वर्षभर पर्यटन-तीर्थाटन को बढ़ावा दे रही है ताकि स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे भी प्रदेश में तीर्थाटन और पर्यटन को नई गति दे रहे हैं।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular