spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनउत्तराखंड बीएड बेरोजगार संघ ने किया प्रदर्शन

उत्तराखंड बीएड बेरोजगार संघ ने किया प्रदर्शन

जीआईसी प्रवक्ता भर्ती विज्ञापन शीघ्र जारी किए जाने एवं पदों में वृद्धि किए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड बीएड बेरोजगार संघ से जुड़े बेरोजगारों ने गांधी पार्क के बाहर प्रदर्शन किया।
यहां उत्तराखंड बीएड बेरोजगार संघ से जुड़े बेरोजगार गांधी पार्क के बाहर एकत्रित हुए और वहां से उन्होंने सचिवालय तक महारैली निकालनी थी लेकिन पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी और पुलिस के अधिकारियों ने शासन स्तर पर वार्ता करते हुए चार पांच बेरोजगारों के शिष्टमंडल को सचिव शिक्षा से बातचीत करने के लिए ले गये ।
इस अवसर पर पर मुख्य सचिव व सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड बीएड बेरोजगार संघ की मांग है कि जीआईसी प्रवक्ता भर्ती 2022-23 का विज्ञापन लंबे समय से प्रतीक्षारत है और इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह था, परंतु दुर्भाग्यवश यह प्रक्रिया बार-बार स्थगित होती रही है। ज्ञापन में कहा गया कि प्रारंभिक परीक्षा अप्रैल 2025 में प्रस्तावित थी, परंतु अप्रैल में परीक्षा को स्थगित कर दिया और बेरोजगारों को फिर से निराशा हाथ लगी। इस अवसर पर अनेक बेरोजगार मौजूद रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular