spot_img
spot_img
Homeदेहरादून'इंदिरा गाँधी भारत वर्ष की ऐसी महिला नेता थीं जिन्होंने राजनीति का...

‘इंदिरा गाँधी भारत वर्ष की ऐसी महिला नेता थीं जिन्होंने राजनीति का इतिहास लिखा’:मथुरा दत्त जोशी

देहरादूनः-19 नवम्बर

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लौह महिला इंदिरा गांधी की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हंे भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए याद किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि स्व. इन्दिरा ने प्रधानमंत्री रहते हुए विश्व में भारत को एक अलग ही पहचान दी। उन्होंने कहा कि 1971 के भारत पाक युद्व में उनकी कुटनीतिक सोच के कारण पाकिस्तान को मुह की खानी पड़ी और जनरल शैम मानेक शाह ने पाकिस्तान की फौज को आत्मसमर्पण को मजबूर कर दिया था। जिसके फलस्वरूप इंदिरा ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति से शिमला समझौते पर हस्ताक्षर करवाकर इस समझौते के तहत कश्मीर विवाद को सुलझाने का काम किया।


जोशी ने कहा कि उनके द्वारा दिये भाषण आज भी लोगों के दिलों का छूने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि ’’ मैं आज यहां हॅू। कल शायद यहां ना रहूं। मुझे चिन्ता नही मैं रहूं या न रहूं। मेरा लंबा जीवन रहा है और मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने अपना पूरा जीवन अपने लोगों की सेवा में बिताया है। मैं अपनी आंखिरी सांस तक ऐसा करती रहूंगी और जब मैं मरूंगी तो मेरे खून का एक-एक कतरा भारत को मजबूत करने में लगेगा। जोशी ने कहा कि इंदिरा जी के इस भाषण से लोग आवाक रह गये थे। उन्होंने कहा स्व0 इंदिरा भारत की उन कद्दावर चुनिंदा नेताओं में शुमार की जाती हैं जिन्होंने कडे फैसले लेने से कभी परहेज नहीं किया, उन्होंने कहा कि इंदिरा जी घुटने टेकने वालों में नहीं थी।
प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि स्व0 इंदिरा का एक ही सपना था कि भारत गरीबी से मुक्त हो। परन्तु आज तक यह सपना पूरा नही हो पाया है। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी कहा करती थी कि सभी लोगों को भारत से गरीबी को मिटाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, उन्होंने कहा कि गरीबी हटाओं वाले नारे के साथ पुनः स्व0 इंदिरा गांधी सत्ता में वापस लौंटी और एक शक्तिशाली प्रधानमंत्री के रूप मंे स्थापित हुई। उन्होंने कहा कि इंदिरा वह नेता थीं जिन्होंने राजनीति का वह इतिहास लिखा, जिसके कुछ अध्याय आज भी लोगों के मन को छू जाती हैं।
श्रद्वांजलि देने वालों में पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, डॉ. जसविन्दरसिंह गोगी, अमरजीत सिंह, राजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिह नेगी गुरू जी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल, प्रवक्ता लखपत बुटोला, सुजाता पॉल, दीप बोहरा, राजेश चमोली, शिशपाल सिंह बिष्ट, विकास नेगी, धनी लाल शाह, राजवीरसिंह चौहान,बाला शर्मा , लाखी राम विज्लवाण, अनुराधा तिवाडी, संजय गौतम, अशीष देसाई, आदि उपस्थित थे।

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने जनपद चमोली के उर्गम-पल्ला किमाणी घाटी के जखोली मार्ग में हुए बस दुर्घटना में 12 लोगों के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दुर्घटना में घायल हुए लोगों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार लगातार कह रही है कि राज्य की सड़के दुरस्त हैं दूसरी तरफ आये दिन कहीं ना कहीं से ऐसी अप्रिय दुर्घटनाओं में लोगों की हताहत होने की खबरें मिल रही हैं। उन्होंने राज्य सरकार से दुर्धटना में प्रत्येक मृतक परिवार को 5 लाख रूपया और घायलों को 2 लाख रूपया की सहायता दिये जाने की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार से यह भी मांग की है कि घायलों को उपचार हेतु देहरादून में लाया जाय।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular