spot_img
spot_img
Homeअपराधअपराधियों पर दून पुलिस का शिकंजा,जुआ खेलते 13 अभियुक्त गिरफ्तार

अपराधियों पर दून पुलिस का शिकंजा,जुआ खेलते 13 अभियुक्त गिरफ्तार

एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना त्यूणी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अटाल क्षेत्र में छापेमारी कर जुए की महफिल में शामिल 13 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके से 1,17,020 रुपये की नकदी और ताश की तीन गड्डियां भी बरामद की गईं।
थानाध्यक्ष विनय मित्तल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अटाल महेशानंद की दुकान में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी, जहां 13 व्यक्ति ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाते हुए पकड़े गए। सभी अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहन सिंह चलराणा शिमला, रविंद्र ठंडना शिमला, कमलजीत बगाहर शिमला, श्याम सिंह बगाहर शिमला, सचिन अटल टुन्नी देहरादून, मोहन सटाईक ठेकरा शिमला, जगदीश बागना शिमला, सतीश शर्मा अटल ट्यूनिक देहरादून, रमेश अटल त्यूनी देहरादून, रमेश उर्फ रिठू अटल त्यूनी देहरादून, सुनील (नेरवा शिमला, भानु शर्मा अटल टुन्नी देहरादून, हेमराज अटल शिवानी देहरादून शामिल है।
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना त्यूणी पर मुकदमा संख्या 25/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनय मित्तल, कांस्टेबल अरुण राणा, सुदेश कुमार, संसार चौहान शामिल थे।
थानाध्यक्ष विनय मित्तल ने कहा कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular