spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनअग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए तैयार हुई एसओपी

अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए तैयार हुई एसओपी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने प्रदेश के युवाओं को सेना में भर्ती से पहले अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण देने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए विभाग ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी कर दी है।
मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में विभाग को निर्देश दिए थे कि प्रदेश के युवक-युवतियों को अग्निवीर योजना के अंतर्गत सेना में भर्ती के लिए तैयार किया जाए, ताकि वे उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ा सकें। जल्द ही प्रदेश के सभी 13 जिलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की शानदार सैन्य परंपरा रही है, यहां लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना में जाता है। इसी परंपरा को बनाए रखने और युवाओं को अवसर देने के लिए सरकार अग्निवीर भर्ती पूर्व प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है। इससे युवा न केवल सेना में सेवा कर सकेंगे बल्कि सेवाकाल उपरांत उन्हें प्रदेश की सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ भी मिलेगा।
राज्य सरकार का यह प्रयास युवाओं को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर उन्हें सैन्य सेवा के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रशिक्षण से जुड़ी प्रमुख बातें

अभ्यर्थी उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी हो या किसी शैक्षणिक/सेवाकालीन संस्थान में अध्ययनरत अथवा कार्यरत हो।

प्रशिक्षण के लिए हाईस्कूल परीक्षा में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।

अभ्यर्थी की आयु 16 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

अभ्यर्थियों को जिला खेल कार्यालय या जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा।

चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।

प्रशिक्षण के समय अभ्यर्थी को निर्धारित खेल किट (टी-शर्ट, नेकर, स्पोर्ट्स शूज, मौजे) में उपस्थित होना होगा।

अभ्यर्थी के शरीर पर कोई टैटू या स्थायी अप्राकृतिक निशान नहीं होना चाहिए।

प्रशिक्षण केवल विभागीय प्रशिक्षक द्वारा खेल स्टेडियम या मैदान में दिया जाएगा।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular