सरकारी नियुक्तियो में धांधली को ले कर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

देहरादून-

महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यू.एस.एस.एस.सी. विधानसभा, व कई अन्य सरकारी विभागों में अपने चहेतों को नियुक्तियां दी गई हैं के विरोध में भाजपा सरकार का पुलता दहन किया गया। इस अवसर पर गोगी ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा विभाग नही है जिसमें घोटाला ना हुआ होे। उन्होंने कहा कि मोदी ने लोकसभा चुनावों में देश के युवाओं से हर वर्ष दो करोड रोजगार देने का वादा किया था, परन्तु एक भी वादा पूरा नहीं  किया है। आज का युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है,। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में चल रही धांधली से पूरे देश में उत्तराखंड सरकार की थू-थू हो रही है।
कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविंदर गोगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की जनता ने बहुत आशा और विश्वास के साथ भाजपा को भारी बहुमत के साथ डबल इंजन का तोहफा दिया था परन्तु भय-भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा करने वाली उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। राज्य सरकार द्वारा नौजवानों को रोजगार मुहैया कराना तो दूर जिन सरकारी पदों पर अभी तक भर्तियां की भी गई हैं उनमें भारी भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद को अंजाम को दिया गया है।
गोगी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही सरकारी संस्थाएं बेचने के साथ साथ सरकारी नौकरियां भी लाखों रुपये लेकर बेची जा रही है, सरकारी विभागों की भर्तियों में 15-15 लाख में पेपर लीक का मामला भारी भ्रष्टाचार का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में पेपर लीक/सरकारी विभागों में नियुक्ति हेतु चल रही धांधली में गिरफ्तारियों से साबित हो गया है कि राज्य की सभी सरकारी नियुक्तियों में भ्रष्टाचार किस हद तक फलता फूलता जा रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उन सभी सरकारी विभागों में घोटालों/भ्रष्टाचारों की सीबीआई जांच हो और जांच में चाहें कोई भी दोषी हो उसको सजा मिलनी चाहिए।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, उपेन्द्र थापली, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, पूरण सिंह रावत, विपुल नौटियाल, मोहन जोशी, जगदीश धीमान, प्रमोद गुप्ता, अल्ताफ, पार्षद जितेन्द्र तनेजा, मोहित ग्रोवर, सुमित्रा ध्यानी, संगीता गुप्ता, कोमल बोहरा, आशा मनोरमा शर्मा, लक्की राणा, अजीत शर्मा, अनूप पाासी, फारूख,गोतम डोगरा सोनू हसन, दिनेश कौशल, प्रमोद मुशीं, देवकी बिष्ट, एच0बी0 थापा, विरेन्द्र पंवार, सकील मंसूरी, अभिशेक तिवारी, रोबिन त्यागी, विनीता प्रसाद भटट बन्टू, देवी भाई, राम बाबू, मोहन काला, सुलेमान अली ,संजय भारती, मेहताब, टिवंकल अरोडा, कासिफ, देवेन्द्र सिंह, अशोक शर्मा, हरेन्द्र बेदी, कनक पाल, शोबी हसन, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *