संवेदनशील मुद्दे पर बयानबाजी नही जांच एजेंसियों का सहयोग करे विपक्ष : चौहान

 

देहरादून 26 सितम्बर ,

भाजपा ने कहा की अंकिता की हत्या की एसआईटी जांच चल रही है और कातिलों को उनके गुनाह की सजा दिलाने के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर इस तरह की राजनीति गैर जिम्मेदाराना कदम है। उन्होंने कहा की कानून अपना कार्य कर रहा है और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र करने मे एसआईटी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला हाथ मे लेते ही 12 घंटे के भीतर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया और 24 घंटे में अंकिता के शव को भी बरामद किया।
उन्होंने कहा की सुबूत से छेड़छाड़ का आरोप भी बेबुनियाद है, क्योंकि घटना स्थल पुलिस और एसआईटी के हवाले है और जब होटल मे तोड़फोड़ हुई उससे पहले पुलिस ने सबूत एकत्रित कर लिए थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद मामले पर नजर बनाये हुए हैं और इसमे किसी को भी लाभ दिलाने की अब तक गुंजाइश नही रही। मामले मे नाम आने के बाद आरोपी के भाई और पिता को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया।
चौहान ने कहा कि दोषियों को हर हाल मे कानून के दायरे मे लेकर सजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पहले ही आश्वस्त कर चुके हैं और भविष्य मे इस तरह घटना घटित न हो इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है। राज्य मे संचालित बिना मानकों के होटलों पर कार्यवाही चल रही है। वहीं सत्यापन की कार्यवाही भी चल रही है। मामले मे वैधानिक रूप से कार्यवाही चल रही है और अंकिता को न्याय दिलाना भाजपा की प्राथमिकता मे है और विपक्ष को जांच एजेंसियों की मदद करने को आगे आने की जरूरत है। जिससे अंकिता के गुनहगारो को कड़ी सजा दिलाई जा सके ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *