मिलकर करना है शहीदों से सपनों के अनुरूप राज्य का निर्माण:भट्ट

देहरादून 2 अक्टूबर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट ने रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आह्वान किया कि हम सबको मिलकर शहीदों के सपनो के अनुरूप उत्तराखंड का निर्माण करना है । उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके अंहिसा व सत्य के विचारों का प्रभाव था कि मुज्जफरनगर नरसंहार के बाद भी प्रदेशवासियों ने शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन चलाकर उत्तराखंड का निर्माण किया ।
भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने शहीद आंदोलनकारियों के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करते हुए कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन के यज्ञ में उनकी प्राणों की आहुति का ही परिणाम है पृथक उत्तराखंड राज्य। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी है कि मिलकर राज्य के चहुमुखी विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि आज जब प्रदेश अपनी स्थापना के 25वा वर्ष पूर्ण करने की दिशा में बढ़ रहा है तो हमे सरकार व सामाजिक साझेदारी से उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लेना है।  भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी राज्य को 2025 तक देश का सबसे अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं ।
महेंद्र भट्ट ने कहा की शांति और अहिंसा के पुजारी गांधी जी के जन्मदिन पर नरसंहार की सर्वाधिक पीड़ा झेलने के बाद भी राज्यवासियों ने उनके विचारों को नही त्यागा, जो साबित करता है कि देवभूमि की महान जनता प्रदेश को विकास के शीर्ष स्तर पर लाने की क्षमता रखती है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *