spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनमंत्री जोशी ने किया 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज के लिए भूमि...

मंत्री जोशी ने किया 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज के लिए भूमि पूजन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून परिसर में ₹30 लाख की लागत से बनने वाले 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है और युवाओं में राष्ट्रभक्ति व देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह ध्वज स्थापित किया जा रहा है।
मंत्री जोशी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमें देश के स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर देता है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को बधाई दी और कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा तथा छात्रों में राष्ट्रसेवा की भावना को प्रबल करेगा।
वर्ष 2023 में मंत्री गणेश जोशी ने इसी कॉलेज परिसर में 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना की घोषणा की थी, जिसे आज भूमि पूजन के माध्यम से पूरा किया गया। इस दौरान मंत्री ने विद्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण भी किया।
इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार, प्रबंधन सचिव मानवेंद्र स्वरूप, डॉ. विनीत विश्नोई, छात्र संघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा, महासचिव करन नेगी, पार्षद योगेश, डॉ. बबीता सहोत्रा सहित कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular