spot_img
spot_img
Homeदेहरादूननसीहत:महिला अपराध पर विशेष ध्यान दें उत्तराखंड पुलिस :रविंद्र सिंह आनंद

नसीहत:महिला अपराध पर विशेष ध्यान दें उत्तराखंड पुलिस :रविंद्र सिंह आनंद

पिछले कुछ समय से प्रदेश में महिला अपराध बढ़े

देहरादून,

आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी कर कहा की देवभूमि उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से महिलाओं पर अपराधों की संख्या में इजाफा हुआ है यह चिंता का विषय है और इस पर पुलिस को विशेष ध्यान देना चाहिए उन्होंने कहा जिस प्रकार हरिद्वार जिले के रुड़की और बहादराबाद में गैंग रेप की घटनाएं सामने आई वो काफी दुखद है और अब रुद्रप्रयाग में जिस प्रकार नाबालिक लड़की को अगवा कर लिया गया यह एक हैरान कर देने वाली घटना है इससे महिलाओं में डर की भावना उत्पन्न होती है उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई घटनाएं घटित हो चुकी है और आए दिन हम कुछ ना कुछ इसी प्रकार की घटनाएं सुनते रहते हैं इसके लिए उत्तराखंड पुलिस को एक विशेष टीम बनाकर इस प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए जिससे महिलाओं में डर की भावना समाप्त हो एवं अपराधी भी अपराध करने से पहले सौ बार सोचे ।

उन्होंने कहा उत्तराखंड प्रदेश महिलाओं की देन है इसलिए उत्तराखंड पुलिस को चाहिए कि महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाएं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वह आए दिन कुछ ना कुछ अपराध करते हैं, जिससे समाज में एक गलत संदेश जाता है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस को ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular