धामी एक्शन मूड में: यूकेपीएससी में AE/JE परीक्षा में हरिद्वार पुलिस की एसआईटी जांच के बाद 9 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज,जिसमे एक बीजेपी का नेता भी शामिल
धामी एक्शन मूड में: यूकेपीएससी में AE/JE परीक्षा में हरिद्वार पुलिस की एसआईटी जांच के बाद 9 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज,जिसमे एक बीजेपी का नेता भी शामिल
मुख्यमंत्री बोले ,गड़बडी करने वालों को कतई बख्शा नही जायगा
जल्द ही लाया जा रहा देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून
देहरादून । (नवीन यादव)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच के बाद थाना कनखल पर A E/JE परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 9 नामजद लोगों पर धारा 420,409,120b ipc 3/4 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुक़दमा दर्ज कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है। भर्तियों में गड़बडी करने वालों को कतई बख्शा नही जायगा।यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायतें मिलने पर फौरन जांच के आदेश दिए गए थे।मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।